मध्य प्रदेश

सीएमओ ने क्षेत्र में पैदल घूम घूम कर लोगो की सुनी समस्या, सिहोरा बनेगा स्वच्छता सर्वेक्षण पर नंबर 1

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेंद्र कुमार ओझा के द्वारा सिहोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में विभिन्न वार्डो में पैदल घूम घूम कर स्वच्छता सन्देश देते हुए। नगर पालिका के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की आईसी गतिविधि के अंतर्गत आने वाले सिहोरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 – 6 डस्टबिन न रखने वाले व्यापारीयो के ऊपर जुर्माने की उचित कार्यवाही भी इस दौरान की गई। साथ ही सभी व्यापारीयो प्रतिष्ठानो से अनुरोध किया गया है कि अपनी अपनी दुकानों के सामने नीले कलर का डस्टबिन रखें दुकानों का सारा कचड़ा डस्टबिन में ही रखे । यहां वहां सड़कों या नालियों में न फेंके इसके साथ साथ आस पास साफ सफाई भी रखे। दुकानों में सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए भी अपील की गई हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ओझा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी राकेश गुप्ता, आरआई सुशीलकुमार वर्मा, चमन श्रीवास, नगर पालिका कर्मचारी संतोष तिवारी, अयूब खान, संजय पाठक, अरुण कुमार उपाध्याय, अजय शुक्ला ,रवि बर्मन, आनंद नामदेव, हिमांशु सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।

Related Articles

Back to top button