मध्य प्रदेश

बिधायक ने गुणवत्ताहीन कुशवाहा भवन का किया लोकार्पण

कार्यक्रम मै नगर परिषद अध्यक्षा और पार्षद नदारद
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर परिषद साईखेडा में क्षेत्रीय विधायक सुनीता पटेल नगर ने लगभग 5 लाख रूपये की लागत नरहरियानंद सरोवर तट पर ओपन जिम और वार्ड 9 मै 5-5 लाख रूपये की लागत से अंबेडकर भवन और कुशवाहा भवन का लोकार्पण किया । ठेकेदार द्वारा कुशवाहा भवन का गुणवत्ता हीन घटिया निर्माण किया । लोकार्पण के पहले ही लेटर झुका हुआ है दीवाल लेंटर मै जगह जगह दरार है, शौचालय मै दरबाजे गायब है । मोहल्ला वासियो ने की लेनटर से पानी टपक रहा । आखिर मिलीभगत से भवन बिना नापतौल के घटिया निर्माण किया । वहीं अंबेडकर भवन को अधिक ऐरिया मै भेदभाव पूण तरीके से बनाया है ।गुणवत्ता को लेकर क्षेत्रीय विधायक और कुशवाहा समाज के समाज सेवियो ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ से ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है । विधायक ने कब्रिस्तान की वाऊडी वाल के लिए एक लाख रूपये देने की घोषणा की । वही वार्ड क्रमांक 07 के मोहल्ला वासियों ने शिव मंदिर से विक्रम राजपूत तक नाली और ब्रजेन्द्र सिंह कुशवाहा के समाने से बाबर मुसलमान तक सडक निर्माण की मांग लेकर ज्ञापन सौफा।
इस मौके समाज सेवी सुरेन्द्रसिंह पटैल मझले भैया, यशवंत पटेल, पृथ्वीराज पटेल, रामजी अग्रवाल, दिग्विजय सिंह पटेल, लखन लाल पटेल, मुन्नीलाल कुशवाहा, लखन कुशवाहा, नर्मदा सिंह राजपूत, आकाश चौकसे, बद्री सोनी, लक्ष्मीकांत चौकसे, शेख हनीफ, रामजी चौधरी, सीएमओ राजेंद्र शर्मा और परिषद कर्मचारी मौजूद थे । कार्यक्रम से नगर परिषद अध्यक्षा नदारद रही । सीएमओ राजेंद्र शर्मा ने दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button