मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
ब्यूरो चीफ ; शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राजस्व महाअभियान 2 अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही का जायजा लेने कलेक्टर अरविंद दुबे बुधवार को बेगमगंज पहुंचे और तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व महा अभियान 2 अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण कर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, नक्शा तरमीम सहित दर्ज अन्य राजस्व प्रकरणों की संख्या, उनके निराकरण की कार्यवाही तथा पारित आदेशों को अभिलेख में दर्ज किए जाने सहित अन्य कार्यो की विस्तृत जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर अरविन्द दुबे ने बेगमगंज एसडीएम तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्धारित समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ई-केवायसी की प्रगति की भी जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए 31 अगस्त तक राजस्व महा अभियान 2 संचालित किया जा रहा है। जिसमें नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अभिलेख दुरूस्ती, नक्शा तरमीम सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा स्वयं जिले में एसडीएम तथा तहसील कार्यालयों का भ्रमण कर राजस्व महाअभियान 2.0 अंतर्गत की जा रही कार्यवाही का निरीक्षण किया जा रहा है।
कलेक्टर अरविन्द दुबे ने तहसील बेगमगंज, वृत सुल्तानगंज, वृत तुलसीपार, एवं एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण किया अपने हाथों से फाइलें निकाल कर देखें किए जा रहे कार्य पर संतुष्टि व्यक्त कोई भी प्रकरण पेंडिंग नहीं पाया गया।
इस दौरान कलेक्टर अरविन्द दुबे ने एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एसआर देशमुख, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी, महेंद्रसिंह ठाकुर को राजस्व महा अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button