कोई भी बच्चा पोलियों की दवा पीने से वंचित नहीं रहे: कलेक्टर

पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जून तक होगा संचालित
दस्तक अभियान 25 जून से 27 अगस्त 2024 तक
जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 23 से 25 जून 2024 तक संचालित होने जा रहे पल्स पोलियो अभियान (एनआईडी) के संबंध में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 25 जून से 27 अगस्त 2024 तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान के संबंध में भी समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर अवधेश शर्मा द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य अनुसार प्रगति प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में कलेक्टर अवधेश शर्मा ने निर्देशित किया कि अभियान अंतर्गत 49 ट्रांजिट टीम, 10 मोबाइल टीम को अधिक जागरूक करें तथा बूथ, खेत, खलिहान, ईट, भट्टे आदि स्थानों पर पर्यवेक्षक कार्य गंभीरता पूर्वक करने पर बल दिया गया ताकि 0-5 बर्ष का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से बंचित न रहे। उन्होंने सभी को इस अभियान में सहभागिता करने एवं विकासखंड स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक एवं टीओटी समय से करने तथा सभी सहयोगी विभागों के अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी के आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बी.एम.ओ., बी.पी.एम., बी.सी.एम. एवं कोल्ड चौन हेडलर एवं विकासखण्ड डाटा इंट्री ऑपरेटर को निर्दैशित करते हुये कहा कि पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतू अभियान की सफलता के लिए बच्चों का सवैक्षण कर डिजीटाईलेशन कर सम्पूर्ण सूक्ष्म कार्ययोजना समय पर तैयार करें। विकासखण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखण्ड टॉस्क फोर्स की बैठक अनिवार्य रुप से शीघ्र अति शीघ्र करें एवं अंतर विभागीय समन्वय से अभियान संचालित हो जिस विभाग से जो अपेक्षित सहयोग है, वह समय से पूर्ण करें। अभियान मे संलग्न सभी वेक्सीनेटर को गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें। वगैर प्रशिक्षण के कोई भी वेकसीनेटर कार्य हेतु नहीं लगाया जाये।
डॉ .के.एम.वरूण (डीएचओ) जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया गया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभाराम रोशन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पल्स पोलियो अभियान (एनआईडी) दिनांक 23 से 25 जून 2024 तक संचालित होने जा रहा है। उन्होंने अभियान के संदर्भ में गत अभियान की आधारित रिपोर्ट एवं सूक्ष्म कार्ययोजना की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि इस बार जिले में 0-5 बर्ष के 165429 बच्चों को पोलियों दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान अंतर्गत 1115 बी.टाइप बूथ बनाये गये है।62 सी टीम अभियान में लगाई गई है। 10 मोबाइल टीम 49 ट्रांजिट टीम के माध्यम से 2441 वैक्सीनेटरो की डयूटी लगाई गई है। वहीं पर्यवेक्षण कार्य के लिए 133 पर्यवेक्षकों की डयूटी लगाई गई है।
दस्तक अभियान 25 जून से 27 अगस्त 2024 तक होगा संचालित । बैठक में 25 से 27 अगस्त 2024 तक संचालित दस्तक अभियान की कार्ययोजना की जानकारी देते हुये बताया गया कि बच्चों के सवैक्षण आधारित सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर बच्चों की सूची को पोर्टल पर डिजिटलाईजेशन कर अभियान के दौरान उनकी स्क्रीनिग की जायेगी। साथ ही एनिमिक एवं बीमार चिन्हित पाये जाने पर उनका उपचार एवं रेफरल प्रबंधन करना सुनिश्चित किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एएसपी सीताराम ससत्या, एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल, एसडीएम जतारा शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी आईएल अठया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी ऋजुता चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम डॉ. पी.के. माहौर, बी.एम.ओ., बी.पी.एम., बी.सी.एम., डी.एम.ओ. एच.एम.रावत, व्हीसीसीएम नरेश विश्वकर्मा, प्रभारी जिला कोल्ड चैन चंद्रशेखर तिवारी, अनिरूध शुक्ला, प्रबल त्रिपाठी, एबीएम हुसैन खान सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



