मध्य प्रदेश
होमगार्ड जवान के बेटे का एमपीपीएससी में हुआ चयन

एसपी रोहित कसवानी ने दी शुभकामनाएं
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । टीकमगढ़ के होनहार युवा महेश चोधरी ने एमपी पीएससी में चयनित होकर परिवार और टीकमगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। महेश चौधरी का चयन ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर हुआ है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी रोहित काशवानी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
ट्रेजरी ऑफिसर के लिए चयनित महेश कुमार चौधरी के पिता लटकन चौधरी कोतवाली में पदस्थ हैं। उनका भी एसपी ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डीएसपी दिलीप पांडे, कोतवाली टीआई आनंद राज एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पञकारो ने भी बधाई ओर शुभकामनाएं दी।



