क्राइम

रिश्वतखोर पटवारी को लोकायुक्त ने ₹8000 की रिश्वत लेते पकड़ा

नामांतरण के कराने के नाम पर मांगी थी राशि
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी
। कटनी जिले में एक के बाद एक लगातार पांच रिश्वतखोरों को लोकायुक्त के द्वारा दबोचा जा चुका है फिर भी रिश्वतखोर धड़ल्ले से रिश्वतखोरी कर रहे हैं उन्हें जो रिश्वतखोरी की बीमारी लगी है वह नहीं छूट रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचारियों को सीधे नौकरी से बाहर करने की भी बात कही है लेकिन भ्रष्टाचारियों भ्रष्टाचारियों को सिर्फ सस्पेंड किया जाता है नौकरी से बाहर नहीं किया जाता है यह सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है।
कटनी जिले के मुडवारा में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब जबलपुर लोकायुक्त टीम ने 8 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे पटवारी रामनाथ बुनकर रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ते ही पटवारी रामनाथ ने रिश्वत के रुपए फेंक दिए। पटवारी के पकड़े जाने की खबर मिलते ही कार्यालय के अन्य कर्मचारी पहुंच गए थे। जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही।
नामांतरण के एवज में मांग रहा था रिश्वत
इस संबंध में लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि ग्राम हरदुआ जिला कटनी निवासी आनंद कुमार गौतम के पैतृक जमीन का बटवारा हुआ। जिसके चलते आनंद कुमार ने मुड़वारा में पटवारी रामनाथ पिता पंचमलाल बुनकर को ऋण पुस्तिका बनाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर पटवारी रामनाथ बुनकर ने रिश्वत की मांग की।
रुपया न दिए जाने पर पटवारी रामनाथ बुनकर ने ऋण पुस्तिका नहीं बनाई। आनंद कुमार ने जबलपुर लोकायुक्त आफिस पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद मंगलवार को आनंद कुमार ने मुडवारा पहुंचकर पटवारी रामनाथ बुनकर को 8 हजार रुपए की रिश्वत दी, तभी लोकायुक्त टीम इंस्पेक्टर सुरेखा परमार, रेखा प्रजापति, कमलसिंह उईके सहित टीम के अन्य सदस्यों ने दबिश देकर पटवारी रामनाथ बुनकर रंगे हाथ पकड़ लिया । लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ते ही रामनाथ बुनकर ने रिश्वत के रुपए फेंककर विवाद करना शुरु कर दिया। जिसे लोकायुक्त टीम के अधिकारियों ने शांत कराया। पटवारी रामनाथ बुनकर के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की खबर कार्यालय में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते आफिस के अन्य कर्मचारियों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनके बी तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही।

Related Articles

Back to top button