मध्य प्रदेश

सेन समाज के द्वारा सेन विकास एकता यात्रा का किया जाएगा स्वागत

सिलवानी। सेन विकास एकता यात्रा मध्य प्रदेश में छह चरणों में रखी गई है जिसमें पहला चरण सागर से शुरुआत करके बंडा क्षेत्र से होते हुए सागर में समापन होगा। दूसरा चरण सागर, नयाबनी से प्रारंभ होकर मेहर, सागर में समापन होगा। तीसरा चरण रहली, सागर से प्रारंभ होकर बरेली, सिलवानी, सुल्तानगंज, जैसीनगर होते हुए सागर में समापन हुआ। चौथा चरण नरसिंहगढ़, भोपाल से प्रारंभ होकर सीहोर, भोपाल में समापन होगा। पांचवा चरण मंडीदीप, भोपाल से प्रारंभ होकर गढ़ाकोटा, सागर में समापन होगा। छठवां चरण सिहोरा, सागर से प्रारंभ होकर छावनी पठार, भोपाल में समापन होगा। यह 8 मार्च से प्रारंभ होकर 22 अप्रैल तक की लगभग 8700 किलोमीटर की यात्रा रहेगी। सेन समाज के मीडिया प्रभारी संयम सराठे, रामकृष्ण सराठे के द्वारा बताया गया कि सेन विकास एकता यात्रा में सम्मिलित हुए लोगों का सिलवानी नगर में दिन मंगलवार को सेन समाज संगठन द्वारा स्वागत किया जाएगा एवं सेन विकास एकता यात्रा को आगे रवाना किया जाएगा जिसमें सेन समाज के सभी बंधु सम्मिलित रहेंगे। यह यात्रा समाज का विकास एवं एकता के लिए रखी गई है।

Related Articles

Back to top button