मध्य प्रदेश

रिश्वतखोर बाबू को विजयराघवगढ़ भेजा गया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान. कटनी । अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो ने बरही तहसील कार्यालय मे पदस्थ सहायक ग्रेड.3 उमेश कुमार निगम को विजयराघवगढ़ तहसील कार्यालय में कार्य करने का आदेश जारी किया है। विदित हो की उमेश निगम के विरुद्ध विशेष स्थापना लोकायुक्त संगठन जबलपुर द्वारा रिश्वत प्रकरण पंजीबद्व किया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी विजयराघवगढ़ एवं बरही तहसीलदार में पदस्थ श्री निगम के विरूद्ध लोकायुक्त कार्यवाही संबंधी प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद अपर कलेक्टर ने उमेश निगम को अब विजयराघवगढ़ तहसील में कार्य करने के लिये आदेशित किया है।
गैर शैक्षणिक कार्य में संलग्न 6 शिक्षकों को मूल विभाग में भेजा गया
कलेक्टर ने जारी किये आदेश
उमरियापान. कटनी । कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गैर शैक्षणिक कार्य में संलग्न 6 शिक्षकों को उनकी पदांकित मूल स्कूलों में शैक्षणिक कार्य हेतु तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। जिन शिक्षकों को कार्यमुक्त किया गया है उनमें तहसील कार्यालय बहोरीबंद में संलग्न सहायक शिक्षक महेन्द्र झारिया को शासकीय प्राथमिक शाला सुपेली, शैलेष मिश्रा प्राथमिक शिक्षक को शासकीय प्राथमिक शाला पथराड़ी और कमल सिंह प्राथमिक शिक्षक को शासकीय प्राथमिक शाला किवलारी के लिये कार्यमुक्त किया गया है। इसी प्रकार स्थानीय निर्वाचन शाखा विजयराघवगढ़ में संलग्न रहे प्राथमिक शिक्षक मनोज तिवारी को शासकीय प्राथमिक शाला गौरहा और प्राथमिक शिक्षक रघुनाथ सिंह क्षत्रिय को शासकीय प्राथमिक शाला धवैया तथा तहसीलदार कटनी कार्यालय में संलग्न प्राथमिक शिक्षक राम सहाय बर्मन को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलवाराकला के लिये कार्यमुक्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। संबंधित शिक्षकों को तत्काल उनकी पदांकित मूल शाला में उपस्थिति देने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button