मध्य प्रदेशराजनीति

सांसद का बड़वारा विधानसभा मे प्रथम नगर आगमन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करने शहडोल सांसद हिमांदी सिंह का प्रथम नगर आगमन हो रहा हैं । बड़वारा विधानसभा मंडल अध्यक्ष नितिन पाण्डेय ने बताया कि सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में बुधवार को सामुदायिक भवन बड़वारा में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या मे पंहुचकर सांसद हिमांद्री सिंह का स्वागत करने की अपील की है । कार्यक्रम में समस्त जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, एवं वरिष्ठ जनों, माताओं एवं बहनों से कार्यक्रम में सम्मलित होकर सांसद हिमांद्री सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करने का अवसर प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button