किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में किसानों की उपज को लेकर खरीदी ना होना एवं स्लॉट बुक होने के बावजूद भी किसानों को यहां वहां भड़काने पर सोमवार को कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष ने सिहोरा तहसीलदार शशांक दुबे को लिखित आवेदन दिया।आवेदन के दौरान उन्होंने सिहोरा ब्लॉक के अंतर्गत धान की तोल शुरू करने एवं बढ़ा गए विद्युत भार के बिल पर रोक लगाने हेतु बात रखी । साथ ही धान की धुलाई 2 दिसंबर से शुरू होनी थी जो आज दिनांक नहीं हो सकी है जिसे तत्काल शुरू करने की मांग की। धान धुलाई यदि वेयरहाउस के माध्यम से विलंब हो रही है तो उसे तत्काल प्रभाव से ओपन कैम्प में शुरू करें। स्थानीय किसानों ने खरीदी के लिए सरकार को कहा था कि किसान की उपज 3900 के भाव से खरीदेंगे। इसे तत्काल खरीदी की जाए। किसान के विद्युत पंप बिना सर्वे के सरकार ने तीन हॉर्स पावर 5 हॉर्स पावर 6 हाउस पावर और 9 हॉर्स पावर तक के विद्युत भार बढ़कर बिल भेजे जा रहे हैं। इन अन्नदाताओं से जबरन ज्यादा किराया लिया जा रहा है सरकार द्वारा ₹2100 धान एवं ₹2700 गेहूं लेने को कहा गया था जो आज दिनांक नहीं लिया जा रहा है वर्तमान में जो धान की खरीदी होना है उसका भुगतान ₹3100 प्रति कुंतल के हिसाब से किया जावे इन सभी मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल, वार्ड पार्षद राजेश चौबे, पार्षद रमेश पटेल, राहुल पांडे, डब्बू पाठक, आलोक पांडे गिरधर सराउगी, राजेंद्र झरिया, रोहित पटेल के साथ अन्य किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



