मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय के सामने घंटा बजाकर कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफे की मांग की

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर जहां प्रदेश सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी की। वहीं मध्य प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कथित असंवेदनशील बयान और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में भाजपा कार्यालय के सामने ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने
घंटा बजाकर प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने विजयवर्गीय के इस्तीफे, महापौर और पार्षदों की बर्खास्तगी और उच्च- स्तरीय जांच की मांग की।
इंदौर में दूषित पानी पीने से कई बच्चों और लोगों की मौत हुई, जिस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी को कांग्रेस ने असंवेदनशील और गैर जिम्मेदाराना बताया है।
मंत्री विजयवर्गीय ने मीडिया कर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के दौरान ‘घंटा बजाने’ से जुड़ी एक टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में यह ‘घंटा बजाओ’ आंदोलन पूरे प्रदेश में शुरू हुआ है।
कांग्रेसी न्यायालय के सामने एकत्रित हुए वहां से जुलूस की शक्ल में भाजपा कार्यालय तक गए और जमकर नारेबाजी की घंटा बजाया।

Related Articles

Back to top button