नरापुरा वार्ड एक से शुरुआत हुई कांग्रेस का घर चलें घर चलो सदस्यता अभियान की
नेता बोले-कमरतोड़ महंगाई की मार से आम जनता कराह रही
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। एक फरवरी से नगर ब्लॉक कांग्रेस बैनर तले मंगलवार की शाम चार बजे से घर चलें घर-घर चलो अभियान की शुरुआत हुई। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के वार्ड नम्बर 1 नरापुरा से सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत। कांग्रेसजनों द्वारा कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद…. जय जय कमलनाथ के नारों के बीच कांग्रेसियों ने घर घर दस्तक दी। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर के दरवाजों दीवारों पर कांग्रेस पार्टी के स्टीकर पंपलेट चस्पा किए। लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जन कल्याणकारी योजनाओं विकास कार्यों की उपलब्धियों को बिंदुवार गिनाया। इस सदस्यता अभियान में नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, हकीम उद्दीन मंसूरी, मुकेश शाक्या, राजू माहेश्वरी, मजहर कबीर, पार्षद इमरान खान, दुर्गेश खरे, दुलारे भाई, हसीब हिंदुस्तानी, प्रभात चावला, अकील इंडियन,जावेद कदीर आदि शामिल हुए।
ये बोले कांग्रेस नेता….
सदस्यता अभियान के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, हकीम उद्दीन, मजहर कबीर बोले आज एक फरवरी से कांग्रेस का सदस्यता अभियान और जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। शिवराज सरकार में कमर तोड़ महंगाई चरम पर है।डीजल पेट्रोल रसोईगैस के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद, कृषि उपकरणों के दामों में मूल्यवृद्धि के साथ ही खाने पीने की चीजों खाद्य तेलों के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को कांग्रेस के बिकाऊ राम विधायकों मंत्रियों ने करोड़ों की सौदेबाजी कर सरकार को गिरा दिया था। लेकिन अब जनता शिवराज सरकार को सत्ता से विदाई करने को तैयार है।



