धार्मिक

नेगई सिद्ध महाराज मंदिर में शिव-पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम नेगई स्थित सिद्ध महाराज मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान शिव-पार्वती की विधिवत स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की गई।
मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और संतों की उपस्थिति में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस पावन अवसर पर परम त्यागी श्री 1008 संत दामोदर दास जी महाराज तथा जूना अखाड़ा के मंहत श्री प्रेमपुरी जी महाराज के परम सानिध्य में शिव-पार्वती जी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि पूर्ण की गई।
मंदिर प्रांगण में भक्ति गीतों, भजनों और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा । आयोजन में सिलौंडी, नेगई, किसगी सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button