क्राइम
अज्ञात बदमाशों ने चालू विद्युत लाइन को क्षति पहुंचाई, खम्बे तोडे व तार चुरा कर ले गये

पांच गांवों की विद्युत सप्लाई बाधित, किसान व उपभोक्ता परेशान
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनो अज्ञात चोरो व्दारा विधुत लाइन को ऐनकेन तरीके से व्यापक रुप से क्षति पहुंचाने के समाचार मिल रहे है। पेशेवर चोरो द्वारा विधुत टा्सफार्मरो से कीमती आयल चुराने, खडी विधुत लाईनो के एल्युमिनियम तार चुराने की घटनाऐ आम हो गई है अभी हाल ही मे बरकौटी के एजी 2 फीडर के गुरू चौपडा पहाडी पर लगे चार विधुत पोलो को 12, 13 फरवरी की दरम्यानी रात में अज्ञात चोरो ने मौका पाकर तोड दिया चला करीब दो लाख रूपये का कीमती एल्युमिनियम विधुत तार चुराकर ले गये इससे करीब पांच गांव जिनमे बरकोटी, बेरखेरी, अटारी, मडखेडा ज्वाप आदि अंधकार मे डूब गये तदाशय की रिपोर्ट पुलिस थाना गौरझामर मे की गई है। मप्र पू क्षे वि वि क लि गौरझामर विधुत बहाली के लिए तेजी से काम कर रहा है।



