सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए लगातार गश्त, फ्लैग मार्च

शांति व्यवस्था बनायें रखने उमरियापान पुलिस अलर्ट
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान में शारदेय नवरात्र पर्व में भक्त मातारानी की भक्ति लीन हैं जगह जगह दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई दुर्गा पंडालों में प्रतिदिन महाआरती एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है वहीं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनायें रखने उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी द्वारा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए लगातार गश्त, फ्लैग मार्च किया जा रहा है। ताकि नवरात्र पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण मे संपन्न हो।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी अपने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पंडालों में हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों में जाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी की सक्रियता से श्रद्धालु और आम नागरिक निश्चिंत होकर पर्व की तैयारियों में जुटे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि त्योहारों में पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा का एहसास होता है। पुलिस की इस पहल से स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि नवरात्र पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगा।



