मध्य प्रदेश

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा एवं जागरूकता सत्र आयोजित

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, सीबीएसई ब्रांच बरेली में विद्यार्थियों की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं व्यक्तिगत जागरूकता को लेकर एक विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर न्यायाधीश ललित मैदा एवं न्यायाधीश अंकिता नागर ने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्म-देखभाल और विभिन्न परिस्थितियों में सतर्क एवं जागरूक रहने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।
सत्र के दौरान न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा संबंधी जागरूकता का आकलन किया और उन्हें स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग, जिम्मेदार एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया तथा अपने अनुभवों के माध्यम से उन्हें महत्वपूर्ण एवं उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के हित एवं सुरक्षा के प्रति न्यायाधीशों की इस संवेदनशील पहल की सराहना की। विद्यालय संचालक कौशलेन्द्र रघुवंशी ने न्यायाधीश ललित मैदा एवं न्यायाधीश सुश्री अंकिता नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायिक दायित्वों की व्यस्तता के बीच विद्यार्थियों के साथ समय बिताना, उन्हें जागरूक करना और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए मार्गदर्शन देना अत्यंत सराहनीय पहल है।
यह सत्र विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी रहा।
इस अवसर पर विद्यालय संचालक, कौशलेन्द्र रघुवंशी, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button