मध्य प्रदेश
शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में मनाया गया संविधान दिवस

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बुधवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान डॉ दिव्या शुक्ला ने संविधान की प्रासांगिकता और महत्व पर जानकारी दी। साथ ही संविधान की प्रस्तावना ऐतिहासिक पृष्ठभूमि अधिकारों कर्तव्यों और संविधान के प्रारूप पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। संविधान के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सभी विद्यार्थियों द्वारा वाचन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



