मध्य प्रदेश

परवरिया नदी के नाले पर हो रहा पुल का निर्माण, देवी भक्तों के आवागमन की सुविधा के लिए कलेक्टर की पहल से अस्थाई पुल निर्माण का निर्माण

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। हरसिद्धि माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व के चलते पूजन दर्शन के लिए माता के दरबार में रायसेन, विदिशा और सीहोर भोपाल के देवी भक्तों की भीड़ लग रही है।
कौड़ी नदी के नाले से वर्तमान में घुटनों पानी बह रहा है। इसीलिए श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्र पर्व में आवागमन में परेशानी हो रही है। इस समस्या को हल कराने के लिए हरसिद्धि माता मंदिर ट्रस्ट परवरिया के अध्यक्ष ऋषिनाथ सिंह कुशवाह के नेतृत्व में मन्दिर समिति परवरिया के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अरविंद दुबे से मुलाकात कर कौड़ी नदी नाले पर देवी भक्तों के आवागमन की सुविधा के लिए अस्थायी पुल निर्माण कराए जाने की पुरजोर मांग की गई। जिसे कलेक्टर दुबे ने जनहित में कोड़ी नदी के नाले पर अस्थाई पुल निर्माण लगभग 70 हजार रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। इस मौके पर हरसिद्धि माता मंदिर परवरिया ट्रस्ट के अध्यक्ष ऋषिनाथ सिंह कुशवाह, संरक्षक कन्हैया सूरमा, सचिव कामताप्रसाद राठौर, डॉ आरकेएस राठौर, सदस्य गिरजेश चतुर्वेदी एडवोकेट, सेवकराम चतुर्वेदी आदि ने कलेक्टर अरविंद दुबे का फूलों का गुलदशते देकर आभार प्रकट किया गया है।
कलेक्टर की पहल रंग लाई….
नवागत कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे की पहल पर कौड़ी नदी परवरिया में अस्थायी पुल का निर्माण शुक्रवार से शुरू हो गया है। कलेक्टर दुबे के आदेश पर पीडब्ल्यू विभाग आरईएस विभाग के अधिकारियों इंजीनियरों सरपंच अज्जू अजीज मेवाती रोजगार सहायक पंचायत सचिवों ने परवरिया पहुंचकर बैठक ली। साथ ही कौड़ी नदी के नाले परवरिया के पानी कीचड़ से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
20 लाख रुपये की लागत से बनेगा पुल, कराया सर्वे……
कौड़ी नदी नाले परवरिया पर अब जल्द ही पक्के पुल का निर्माण….
हरसिद्धि माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ऋषिनाथ सिंह, कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि कौड़ी नदी पुल का निर्माण जल्द ही हो जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यू डी, आरईएस रायसेन, भोपाल के इंजीनियरों ,अधिकारियों की टीम ने परवरिया पहुंचकर पुल निर्माण कराने सर्वे किया गया। यहां करीब 20 लाख रुपये की अनुमानित लागत से पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा।
स्कूली बच्चों की समस्या भी हुई हल , चेहरों पर लौटी मुस्कान….
परवरिया में कौड़ी नदी के नाले में वर्तमान में पानी बहता रहता है। जिससे हरसिद्धि माता मंदिर के सामने कौड़ी नाले के उस तरफ प्रायमरी मिडिल स्कूल और हाई स्कूल, पंचायत भवन आंगनबाड़ी केंद्र बने हुए हैं। ऐसी स्थिति में परवरिया सहित देवलखेड़ा चांदना अरवरिया आदि दर्जनों गांवों के छात्र छात्राओं की पढाई प्रभावित होती है। लेकिन कलेक्टर दुबे की पहल से बहते हुए पानी के नाले पर अस्थायी पुल का निर्माण हो जाने से छात्रों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।ग्रामीणों, अभिभावकों ने भी कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे के प्रति आभार जताया है।
इस संबन्ध में अरविंद कुमार दुबे कलेक्टर रायसेन का कहना है कि सांची ब्लॉक के परवरिया गांव में कौड़ी नदी के नाले पर अस्थायी पुल का जल्द निर्माण हो जाएगा। ताकि इस अस्थायी पुल बन जाने के बाद लोगों का आना जाना सरल और सुगम हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button