मध्य प्रदेशराजनीति
भाजपा प्रत्याशी चौहान प्रतापगढ़ में आमसभा को करेंगे संबोधित

सिलवानी । सिलवानी। विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को आदिवासी अंचल के ग्राम प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक, विदिशा लोकसभा संयोजक रामपाल सिंह राजपूत भी मौजूद रहेगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 5 अप्रैल शुक्रवार को शाम 4 बजे ग्राम प्रतापगढ़ में आमसभा का आयोजन रखा गया है। जिसे भाजपा प्रत्याक्षी चौहान, पूर्व विधायक रामपाल सिंह आदि सभा को संबोधित करेगें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नागरिको व कार्यकर्ताओ से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।



