भोपाल आयुक्त और आईजी ने भोपाल आगमन को लेकर घटना स्थल का अवलोकन किया
व्यवस्थाओ को लेकर की चर्चा।
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगमी 7 जून को रायसेन के कस्बा बम्होरी का दौरा करेंगे। यहां वे लाडली बहना योजना सम्मेलन की विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे जिसके लिए पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं उसी के तहत शुक्रावर को कमिश्नर मालसिंह व आईजी इरशाद बली, कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकास कुमार शाहवाल एवं प्रशासनिक अमले ने व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सभा स्थल का जायजा लिया एवं हेलीपैड ग्राउंड सहित मंच व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही वाहन पार्किंग रुट प्लान हेलिपेड समेत अन्य व्यस्थाओं को लेकर बातचीत की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अंजू भदौरिया, जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुबर सिंह राजपूत, युवा मोर्चा पुर्व मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा, कृष्णकांत आचार्य, विधुत विभाग से एसी सीके पवार, राजन मिश्रा, सहायक राजस्व अधिकारी मुकेश पटेल, मिथुन लोधी, हर्षित साहू, महेश बैरागी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



