आदिवासी छात्रा को निर्वस्त्र कर स्कूल में 2 घंटे तक बिठाया, और वायरल की तस्वीर
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
शहड़ोल । शिक्षा में नित नए कारनामे उजागर हो रहे है। मानो अब मानवीयता बची ही, देश के भविष्य को गढ़ने वाले शिक्षक भी अब अमानवीय व्यवहार करने लगे है। एक नए मामले में शिक्षक की सनक कहे या पागलपन, जिसने मानवीयता को तार तार कर दिया। ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले में सोशल मीडिया पर बायरल वीडियो और फ़ोटो से प्रकाश में आया है।
शहडोल जिले के एक स्कूल में 2 घंटे तक आदिवासी छात्रा को निर्वस्त्र बैठाने का मामला सामने आया है। कक्षा 5वीं में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा है। घर से गंदा स्कूल ड्रेस पहनकर स्कूल पहुंच गई थी छात्रा।
स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने सबके बीच छात्रा से यूनिफॉर्म उतरवा दी। कपड़े उतरवाकर सबके सामने गंदे ड्रेस को धोने लगा शिक्षक। लगभग 2 घंटे तक सबके सामने निर्वस्त्र खड़ी रही कक्षा 5वीं की छात्रा। कपड़े सूखने के बाद क्लासरूम में गई पीड़ित छात्रा। शिक्षक ने खुद को बताया स्वच्छता मित्र, खुद ही सोशल मीडिया में वायरल की तस्वीर, जयसिंहनगर के प्राथमिक स्कूल बरा टोला का मामला, शिक्षक की हरकत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
शहडोल जिले में एक पखबाड़े मे शिक्षकों के कारनामो की खबर पढ़ने के लिये क्लिक करें।
छात्रों से टॉयलेट साफ कराने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे
छात्रों से टायलेट साफ कराने वाले दो शिक्षक निलंबित, प्रशासन ने की कार्यवाही
मासूम छात्रों को स्कूल में कलम की जगह शिक्षक सफाई के लिए पकड़ा रहे फावड़ा



