मध्य प्रदेश
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 28 को

सिलवानी । शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बालकों में अन्तर्निहित प्रतिभाओं का प्रकटीकरण करना है। विद्या भारती भैया-बाहिनों के बहुमुखी विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम 28 दिसंबर 2024 शनिवार को आयोजन किया जा रहा है।
विद्यालय प्राचार्य मयंक लाहौरी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता निखिलेश माहेश्वरी प्रांत संगठन मंत्री, विद्या भारती मध्यभारत प्रांत, मुख्य अतिथि नरेंद्र शिवाजी पटेल लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री, विशिष्ट अतिथि रामपाल सिंह राजपूत पूर्व केबिनेट मंत्री दीपक चंदेवा विभाग समन्वयक भोपाल उपस्थित रहेंगे।



