मध्य प्रदेश
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दोनों की हालत गंभीर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी। कटनी जिले के रीठी थाना अंतर्गत बड़गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसरा गाँव निवासी नत्थू यादव और उनका साथी श्यामलाल मुहास मंदिर दवा लेने आए थे यहां से ये दोनों बाइक से वापस गाँव लौट रहें थे जहां बड़गांव के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायलो को देख यहां से गुजर रहें राहगीरों ने 108 एबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां 1 युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।



