प्रयागराज महाकुम्भ के अवसर पर प्रतिदिन बस सुविधा शुरू

सिलवानी। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के मद्देनजर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रतिदिन बस सेवा की शुरुआत की गई है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक ने इस बस सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुंभ मेला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात की सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। बस सेवा के तहत, विभिन्न इलाकों से कुंभ स्थल तक सुगम यात्रा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। यह सेवा प्रतिदिन शाम के 6: 30 नया बस स्टैंड सिलवानी पर उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक ने बस सेवा की शुरुआत करते हुए सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें। उन्होंने इस सेवा को कुंभ मेले के आयोजन की सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस नई बस सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा और कुम्भ मेला स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, गुड्डू भाई, लखन मेहरा, बाबू ठाकुर, रघुवीर साहू, इलेक्ट्रिकल्स गिरजीस चौरसिया, पूर्व पार्षद कमलेश जाटव सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।



