मध्य प्रदेश

दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की अष्टम कावड़ पद यात्रा प्रारंभ

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी द्वारा 151 किलोमीटर की “संकल्प की अष्टम कांवड़ यात्रा” मां नर्मदा बरमान घाट से देव श्री जागेश्वर नाथ धाम के लिए मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर शुभारंभ की। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा यह लगातार आठवीं यात्रा हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा यह यात्रा आम जनमानस के साथ-साथ नई उम्र के युवाओं को धर्म से जोड़ने एवं उन्हें नशा मुक्त कराने के उद्देश्य को लेकर की जाती हैं।
सांसद राहुल सिंह लोधी द्वारा प्रतिवर्ष मां नर्मदा जी को चुनरी अर्पित कर पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कलश में जल भरकर एवं पदयात्रा कर बसंत पंचमी के दिन देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचकर भगवान जागेश्वर नाथ जी का मां नर्मदा के जल से अभिषेक करते हैं।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button