लोधी समाज की बैठक में मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय

यादव समाज, बुंदेला समाज के बाद अब लोधी समाज ने भी बैठक आयोजित कर मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय लिया है।
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । लोधी समाज की बैठक ग्राम तिन्सुआ मेंं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी के पिताजी के स्वर्गवास उपरांत उनके निवास पर आयोजित की गई जिसमें दूर दराज इलाके के समाज बंधु शामिल हुए। सामाजिक बैठक में श्रद्धांजली सभा उपरांत सर्वसमाज द्वारा निर्णय लिया गया कि मृत्युभोज सिर्फ ब्राहमण एवं कन्याओ को ही कराया जाएगा। बाद में किसी प्रकार की अनरव प्रथा आयोजित नही की जाएगी। जिस पर समाजबंधुओं ने एकमत होकर स्वीकृति दी।
बैठक में विशेष रूप से जाहर सिंह लोधी, जगदीशसिंह लोधी , मानसिंह लोधी, बृजेन्द्रसिंह बड़ेदा, जयराम दाऊ, लोकेंद्र लोधी, महाराजसिंह लोधी, रणधीरसिंह लोधी, सुल्तानसिंह लोधी, जीवनसिंह लोधी, सीताराम लोधी, गोपाल पटेल, बाबू सिंह सरपंच, गजराजसिंह लोधी साहित तहसील के समस्त ग्रामों और राहतगढ़ तहसील के समाज के प्रमुख लोग मौजूद थे।



