मध्य प्रदेश

हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित जिले के तीन विद्यार्थियों को प्रदेश की मेरिट सूची में मिला स्थान

जिले में 10623 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा

रायसेन । माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 का परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। रायसेन जिले से हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 17100 नियमित परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें 8393 बालक और 8707 बालिकाएं शामिल हैं। इनके अतिरिक्त जिले के 3036 स्वाध्यायी परीक्षार्थी भी हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए जिनमें 1865 बालक एवं 1171 बालिकाएं हैं।
जिले में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 10623 है जिनमें 5759 पुरूष एवं 4864 बालिकाएं शामिल हैं। इस प्रकार जिले के नियमित परीक्षार्थियों का कुल प्रतिशत 59.19 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का प्रतिशत 54.63 एवं बालिकाओं का प्रतिशत 63.58 रहा। जिले में स्वाध्यायी छात्रों का परीक्षा परिणाम 17.23 प्रतिशत रहा है। पूरक की पात्रता कुल 1913 बालक-बालिकाओं को प्राप्त हुई है।
प्रदेश की मेरिट सूची में जिले के तीन विद्यार्थियों को मिला स्थान
हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम वर्ष 2022 की मध्यप्रदेश की मेरिट सूची में जिले के तीन विद्यार्थियों को स्थान प्राप्त हुआ है। इनमें कुमारी आस्था शर्मा एमडीबीएम उ.मा.विद्यालय उदयपुरा को छठवां स्थान, कुमारी ख्याती कौरव सेंट थामस हाईस्कूल सिलारीकलॉ उदयपुरा को नवां स्थान तथा आयुष रघुवंशी पुष्पा हाईस्कूल सिलवानी को दसवां प्राप्त हुआ है।
राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को छोड़कर शेष छात्र-छात्राओं में से जिले की मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किया है। उनमें कुमारी नीरजा व्यास सेंट थामस हाईस्कूल सिलारीकलॉ ने प्रथम स्थान, कुमारी मुस्कान लोधी वात्सल्य कान्वेंट उ.मा.विद्यालय बरेली ने द्वितीय स्थान, कुमारी समीक्षा लोधी नवांकुमर हाईस्कूल देवरी ने द्वितीय स्थान, कुमारी महक विश्वकर्मा चिल्ड्रन पेरासडाईस हाईस्कूल उदयपुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इनके अतिरिक्त कुमारी कुमकुम ठाकुर वात्सल्य कान्वेंट उ.मा.विद्यालय बरेली ने तृतीय स्थान तथा कुमारी पीहू जैन पुष्पा हाईस्कूल सिलवानी ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Related Articles

Back to top button