मध्य प्रदेशराजनीति

राष्ट्र के प्रति समर्पण, भाजपा का विकास संकल्प और आगामी योजनाएं: रामपालसिंह

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भारतीय जनता पार्टी जो भी कार्यक्रम बनाती है, वह देशहित को सर्वोपरि रखकर बनाती है। देश हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हम अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी द्वारा बनाए गए प्रत्येक कार्यक्रम के लिए हमें पूरी तत्परता से तैयारी करनी होगी। चाहे वह तिरंगा यात्रा हो या घर-घर तिरंगा अभियान, हमें इन्हें सफल बनाना है और अपने कार्यक्रमों की जानकारी नमो ऐप पर अपलोड करनी है ताकि हमारी सक्रियता में कोई कमी न आए।
यह बात बेगमगंज की रेस्ट हाउस में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष कहीं।
रामपाल सिंह ने विश्वास दिलाया कि भाजपा के विकास के संकल्प में कोई कमी नहीं आएगी। संगठन को आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए अभी से कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वह हर समय उपलब्ध रहेंगे। पार्टी में नए आए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ बैठक कर आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की लोगों की समस्याओं का निराकरण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सुल्तानगंज मंडल अध्यक्ष हरिराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जिला पंचायत सदस्य राजा दिग्विजय सिंह, मोहित लोधी, सुरेश ताम्रकार, ओपी दुबे, राजेंद्र सोलंकी, सविता भार्गव, नत्थू सिंह बड़े भैया, देशराजसिंह तोमर सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button