वार्ड 5 में छोटी खेर माई मंदिर के सामने फैली गंदगी, खत चुका है कचरा घर
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेन्दूखेड़ा नगर परिषद साफ सफाई हेतु प्रदेश स्तर पर सम्मानित हो चुकी है मगर असल मे देखा जाए तो सम्मान केसे मिल गया कोई समझ नही पा रहा है। नगर के देव स्थान गन्दगी से अछूते नहीं रहे हैं। नगर के वार्ड 5 में बनी छोटी खेर माई मंदिर के सामने कचरा, खाली शराब की बोतल ओर अन्य गन्दगी बीच रास्ते मे दो दिन से पड़ी हुई है।खेर माई मंदिर परिसर जहा से शुरू होता है वहा पर एक लोहे का बहुत बड़ा कचरा घर बना हुआ है जो चारो तरफ से जंग के कारण खत चुका है जिस कारण उसमे कचरा ठहर नही पाता हैं। लोग उसमे कचरा तो डाल देते हैं मगर कचरा घर चारो तरफ से खुला होने की बजह से कचरे को सुअर कुत्ते बिल्ली ओर मवेशियों द्वारा फैला दिया जाता है और वह कचरा पूरा खेर माई मंदिर 1 के रास्ते मे पड़ा रहता है। नगर परिषद में लगभग 35 सफाई कर्मचारी ओर 2 दरोगा तथा 6 कचरा उठाने के 1वाहन मौजूद हैं मगर फिर भी कचरा रास्तो पर विखरा पड़ा रहता है। नगर के श्रदालुओं को सुबह शाम मा की आराधना करने में काफी असुविधा हो रही है। नगर के जब देवी देवताओं के घर गन्दगी से अछूते नही रहे तो लोगो के आस पास गन्दगी का आलम क्या होगा।
कार्यवाहक सीएमओ प्रह्लाद ठाकुर को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नही उठाया।



