जिला प्रशासन की रेत भंडारण पर ताड़बतोड कार्यवाही, मचा हङकम्प

सिहोरा मझोली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर एक सैकड़ा ट्रॉली रेत जप्त
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लम्बे समय से चल रहा अवैध रेत खनन से स्थानीय लोंगो ने शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था! जिसको लेकर कुछ कार्यवाही भी हुई थी! विगत लम्बे समय से शासन मुहीम तो चलाता है पर कुछ समय बाद के हालथ जस के तस हो जाते है! देखा जाये तो सिहोरा व मझोली तहसील में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत को लेकर जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन ने मिलकर हिरन नदी व सूखी हुई वरनू नदी के प्रत्येक घाट पर रेत उत्खनन पर करीब चार दिनों से छापा मार कार्यावाही की जा रही है। इस कार्यवाही से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है! संचालक खनिज एवं कलेक्टर जबलपुर के निर्देशानुसार सिहोरा एसडीएम रूपेश सिंघई ने निरीक्षण टीमों को गठित कर खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण, व नदियों में रेत निकालने वाली कश्तियों पर विनष्टीकरण की कार्यवाहियों का अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि खनिज इंस्पेक्टर दीपा बारेवार के नेतृत्व पर एक टीम वरनू नदी और हिरन नदी पर राजस्व आरआई नीरज पाटकर के नेतृत्व पर दुसरी टीम जुनवानी घाट, कचनारी घाट, देवरी चकदाही घाट, लामतरा घाट, साचुली घाट, सहित अनेकों घाट पर छापा मार कार्रवाई की गई। जिसमें लमतरा घाट पर करीब 5 टाली रेत और तीन कश्ती जप्त कर विनष्टीकरण कार्यवाही किया गया। शासन के निर्देशन अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानिक कोटवारों को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया। लगातार चलाये जा रहें इस अभियान में शासन निर्देशों पर अवैध खनिज परिवहन और भंडारण पर कार्यवाही अभियान को लेकर सोमवार एसडीएम सिहोरा रूपेश सिंघई एसडीओपी सिहोरा पारुल शर्मा एवम तहसीलदार सिहोरा शशांक दुबे के नेतृत्व में खनिज विभाग व पुलिस बल के साथ तीन अलग अलग टीम बनाकर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाहियां की गई, संयुक्त टीमों द्वारा सिहोरा और मझौली तहसील अंतर्गत सुबह से ही स्वीकृत रेत खदानों के बाहर भंडारण पाए जाने पर बड़ी कार्यवाही कर सौ से भी ज्यादा ट्रॉली रेत को शासन पक्ष में जप्त किया गया! साथ निजी भूमि स्वामियों द्वारा बिना अनुमति के रेत खनन करते पाए जाने पर चार लोगों पर अवैध खनन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, प्रशासन की कार्यवाही देर शाम तक जारी रही। मुख्य रूप से सिहोरा तहसील के ग्राम खमरिया में शासकीय जमीन पर पुरषोत्तम कोल के द्वारा रखी 25 ट्रॉली रेत को , ग्राम झांझा मुकेश निवास के पास12 ट्रॉली ,ग्राम झांझा में ही गौशाला के सामने 10 ट्रॉली सचुली पुल पर 15 ट्रॉली ग्राम खिरहनी खुर्द में 22 ट्रॉली रेत को जप्त किया गया इसके अलावा कटरा खमरिया में प्रधानमंत्री सड़क के किनारे 37 ट्रॉली रेत जप्त कर अवैध भंडारण के प्रकरण दर्ज किए गए इसके साथ ग्राम कटरा खमरिया मे ही विभिन्न स्थानों पर निजी जमीन में बिना अनुमति के खनन करते पाए जाने पर चार प्रकरण भूमि स्वामियों के नाम पर दर्ज किए गए। इसी प्रकार से अतिरिक्त जुनामानी, दरौली कला, मढ़ा बंजर, घुघरा, देवरी सतसरा, कचनारी तथा अन्य नदी घाटो का सघन निरीक्षण किया गया जहां पर रेत संबंधी अवैध, खनन, भण्डारण नही पाया गया।
संयुक्त टीम द्वारा हिरण नदी स्वीकृत रेत खदानों के बाहर खनन कार्य में संलिप्त ग्राम लमतरा में तीन नाव को विनिस्ट भीं किया गया। आज की इस संयुक्त कार्यवाही में राजस्व, पुलिस बल के साथ खनिज विभाग से दीपा बारेवार, सतीश मिश्रा, राकेश देशमुख एवम शिवपाल सिंह उपस्थित रहे।



