क्राइम

जनपद सीईओ को लोकायुक्त ने बीस हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। सागर लोकायुक्त ने मंगलवार को सीईओ जनपद पंचायत पटेरा को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। यह घूस की राशि सीईओ जनपद पंचायत कार्यों के भुगतान एवं नये कार्य स्वीकृत कराने के एवज में ले रहे थे।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने बताया कि सागर लोकायुक्त पुलिस ने घूसखोर सीईओ जनपद पंचायत पटेरा भूर सिंह रावत को 20 हजार की घूस लेते पकड़ा है। योगेश्वर शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत कुटरी जनपद पंचायत पटेरा के सरपंच रामकुमार शर्मा ने शिकायत की थी कि सीईओ जनपद पंचायत पटेरा भूर सिंह रावत जनपद पंचायत कार्यों के भुगतान एवं नये कार्य स्वीकृत कराने के एवज में 10 परसेंट की घूस मांग रहे है। इस शिकायत की जांच के बाद जैसे ही मंगलवार को योजनानुसार जनपद पंचायत कार्यालय पटेरा में घूस की रकम 20 हजार रूपये सरपंच रामकुमार शर्मा ने सीईओ जनपद पंचायत भूर सिंह को दिये वैसे ही पहले से एलर्ट लोकायुक्त पुलिस ने उसे दबोच लिया।

ट्रैपकर्ता :- उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह
ट्रेप दल सदस्य उप पुलिस अधीक्षक बी एम द्विवेदी,प्रधान आरक्षक महेश हजारी, आरक्षक सुरेंद्र सिंह, आशुतोष व्यास, राघवेंद्र सिंह,गोल्डी पासी तथा स्वतंत्र पंचसाक्षी।

Related Articles

Back to top button