धार्मिकमध्य प्रदेश

गायत्री परिवार की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जमीनी स्तर की कार्ययोजना बनी

उपजोन एवं जिला समन्वयक की उपस्थिति
बाड़ी । 1 दिसंबर 2024 रविवार को गायत्री परिवार की जिला स्तरीय कार्यकर्त्ता गोष्ठी में आर. पी. हजारी उपजोंन समन्वयक भोपाल एवं बबली धाकड़ जिला समन्वयक की उपस्थिति और मार्गदर्शन में जिला रायसेन को गायत्री परिवार की गतिविधियों का रोल मॉडल बनाने पर गहन चिंतन, मंथन हुआ। जिसमें रायसेन गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी, उदयपुरा, देवरी, बाड़ी, सुल्तानपुर और गौहरगंज तहसीलों के 100 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलित हुये।
बैठक में आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विचार करते हुये, अखंड ज्योति और युग निर्माण योजना पत्रिका के अधिक से अधिक सदस्य बनाना, कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर के साथ बाल संस्कार शालाएं चलाना, नारी जागरण और कन्या कौशल शिविरों का आयोजन, तथा नव दम्पति शिविर स्थान स्थान पर आयोजित किये जाने की रुपरेखा तैयार की गई।
बैठक में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मंडीदीप के संयोजक धीरज मनी माखनसिंह परमार, अनुसूईया धाकड़ की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button