खेलमध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर खिरेंटी में हुआ जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । विद्या भारती, मध्यभारत प्रांत भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर खिरेंटी आलीबाडा़ में जिला स्तरीय खेलकूद एकल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि देवरी थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया, अध्यक्षता बृजेन्द्रसिंह रघुवंशी सचिव भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति, विशिष्ट अतिथि संतोष सेजगाय जिला प्रमुख रायसेन, विशिष्ट अतिथि प्रमोद रघुवंशी प्राचार्य बारह कला, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत प्रेमनारायण लोधी प्रधानाचार्य बम्होरी कस्बा, दुर्गादास प्रधानाचार्य आशापुरी, प्रेमनारायण राठौर प्रधानाचार्य शालाबर्रू ने किया, सभी अतिथियों ने जीवन में खेलों का महत्व बताया।
भैया बहनों ने ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला-फेंक, भाला फेंक, रंगोली, चित्रकला, बोद्धिक, 200 मी, 400 मी, 600 मी, 800 मी रिले दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।
सभी अतिथियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी भैया बहिनों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया । मंच संचालन आचार्य सुन्दरलाल कुशवाहा एवं आभार प्राचार्य अमित रघुवंशी ने किया। इस खेल कूद प्रतियोगिता में रायसेन जिले के सभी सरस्वती शिशु मंदिरों के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

Related Articles

Back to top button