धार्मिक

गौरझामर मे गणेशोत्सव की धूम, दर्शनार्थ उमडी श्रृध्दालुओ की भीड

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इस समय गौरझामर मे सनातनी हिन्दू धर्माबलम्बी देवाधिदेव भगवान महेश पुत्र भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना मे तल्लीन है। गौरझामर गुगवारा, गंगवारा, जैतपुर, कछया, खामखेडा मढी आदि गांवो मे सजी रिध्दी सिध्दी के दाता प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की पारम्परिक झांकियो के दर्शन हेतु श्रृध्दालुओ की भारी भीड उमड पडी है शाम से ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाता है गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक चलने वाला दस दिनी गणेशोत्सव का यह त्यौहार घर घर मे मनाया जाता है। मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओ की स्थापना कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना आरती भजन कीर्तन संध्या वंदन प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम नित्य किये जा रहे है। कहा जाता है कि गणेशोत्सव के इन पावन दस दिनो तक भगवान गणेश साक्षात मूर्ति मे विराजमान होकर भक्तो को दर्शन देते है और उनकी हर मनोकामना पूरी करते है। गौरझामर मे हनुमान चौराहा नयापुरा बजरिया गुगवारा इतवारा बाजार भटुआ साला मुहल्ला आदि मे आकर्षक झांकियां सजाकर बडी बडी गणेश मूर्तियो की स्थापना की गई है , गणेशोत्सवके साथ ही नगर मे पर्वराज पर्यूषण की धूमधाम है सभी जैन मंदिरो मे नित्य पूजा अर्चना भजन कीर्तन आरती प्रवचन आदि हो रहे है।

Related Articles

Back to top button