मध्य प्रदेशराजनीति

मंडल अध्यक्ष ने क्षेत्रीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया

उमरियापान में आधार सेंटर अतिशीघ्र प्रारंभ करने एवं धान परिवहन का मुद्दा भी उठाया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के निवास में मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उमरियापान क्षेत्र की जन समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। उमरियापान में आधार सेंटर कई महीनों से बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से आकर ग्रामीण मायूस होकर बैरंग लौट रहे हैं। मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने विधायक को बताया कि महिलाएं बच्चे एवं आमजनों को आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट एवं सुधार कार्य नहीं करा पा रहे हैं। आधार अपडेट कराने उमरियापान एवं आसपास के ग्रामीणों को ढीमरखेड़ा जाकर कराने मजबूर है इसमें समय के साथ साथ रूपये खर्च हो रहें हैं । मंडल अध्यक्ष ने बताया कि ढीमरखेड़ा तहसील में काफी लंबे समय से धान का परिवहन बंद है जिस कारण से धान की तुलाई नहीं हो पा रही है। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने ग्रामीणों की जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुये आधार केन्द्र खुलवाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराने की बात कहीं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, बूथ अध्यक्ष रिंकू मिश्रा, बूथ महामंत्री दिनेश असाटी, अनूप चौरसिया, यश चौरसिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button