मध्य प्रदेश

महाविद्यालय में विश्व ध्यान दिवस मनाया, अभिलाषा चौरसिया ने मेडिटेशन के बताए फायदे, कहा- एकाग्रता बढ़ती है

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शनिवार 21 दिसंबर को शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व ध्यान दिवस का कार्यक्रम मनाया गया।
जिसमें छात्र छात्राओं को कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया ने ज्ञान के माध्यम से तनावपूर्ण परिस्थितियों, अनिद्रा, रोग अवसाद, प्रेरणा में कमी, दुर्व्यवहार परिवार व समाज में सामंजस्य न बिठा पाना जैसी समस्याओं के कारण मानसिक स्वास्थ्य हेतु ठोस कदम उठाने की आवश्यकता को बताया गया। एवं विभिन्न प्रकार के ध्यान, योग, प्राणायाम करवाए गए।
अभिलाषा चौरसिया ने ध्यान से होने वाले विभिन्न शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक फायदो को लेकर शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विस्तृत रूप में बताया। जिसमें महाविद्यालय का समस्त स्टाफ के साथ साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button