मध्य प्रदेश
डॉ. वात्सल्य राय का नीट पीजी में चयन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला अस्पताल में सिविल सर्जन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश राय तथा नेत्र सर्जन डॉ. सुधा राय के बड़े सुपुत्र डॉ. वात्सल्य राय ने नीट पीजी 2024 की परीक्षा में 98.72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इण्डिया में 2796 रैंक प्राप्त किया है। डॉ. वात्सल्य राय ने बताया कि वह एक अच्छा सर्जन बनकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी दादी मालती राय के आशीर्वाद एवं अपने माता-पिता व गुरुजनों के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन व आशीर्वाद को दिया है। इस उपलब्धि पर स्नेहिल राय, मुकेश, आशा, अखिलेश, अर्चना, प्रीतम, निशा, दिनेश, उषा, समस्त परिजन सहित डॉ. प्रहलाद पटैल, डॉ. सुदेश जैन, डॉ. संजीव सिंघई, डॉ पी. बुधवानी आदि ने उन्हें बधाई दी है।



