दिव्य शक्ति स्व सहायता समूह की बैठक हुई संपन्न

अजीबिका मिशन के द्वारा ग्राम पंचायत आलमपुरा
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । जनपद पंचायत पलेरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आलमपुरा में 25 अगस्त 2024 रविवार को अजीबिका मिशन के द्वारा दिव्यांगों के स्व सहायता समूह बनाया गया जिसमें ग्राम पंचायत भवन में सभी दिव्यांगों को जोड़ा गया इसके बाद उन्हें शासन की गाइडलाइन के अनुसार समझाया गया। स्व सहायता समूह के नियम को ध्यान में रखते हुए सभी को समझाएं गए नियम इसके बाद अजीबिका मिशन से ब्लॉक मिशन मैनेजर मनोज कुमार जैन के द्वारा सभी को बताया गया एवं समूह के सभी नियमों को बारी-बारी से सभी को सामूहिक रूप से समझाया गया और बताया गया कि आप लोगों से संबंधित शासन द्वारा जो भी उपकरण संसाधन आपके लिए जो भी होगा वह पूर्ण रूप से आप सभी लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे और आज भी आप अपने आप को कमजोर नहीं समझे क्योंकि आज भी आप लोग बहुत कुछ कर सकते हो अपने आप को कभी भी किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं समझो क्योंकि सरकार द्वारा आप लोगों के लिए भी विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लाभ आप तक पहुंच जाएंगे। इसीलिए आपका स्व सहायता समूह बनाया गया जिसका नाम दिव्य शक्ति स्व सहायता समूह रखा गया। इसके बाद बैठक ने प्रस्ताव रखा कि अध्यक्ष हरप्रसाद अहिरवार, सचिव प्रमोद कुशवाहा एवं सभी सदस्यों पार्वती कुशवाहा, मनोहर, घासीराम, जमुना प्रसाद, नारायणदास, प्रेम, प्रमोद कुमार, मोहन, चंद्रभान को सदस्य बनाया गया।



