मध्य प्रदेशराजनीति
युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने दृगपाल सिंह लोधी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। अभाना से जिला पंचायत सदस्य एवं युवा नेता दृगपाल सिंह लोधी दमोह से युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बता दें कि कांग्रेस ने जून महीने में कांग्रेस के सदस्यों की जिला अध्यक्ष चुनने के लिए एप के माध्यम से वोटिंग कराई थी। दमोह से युवक कांग्रेस का तीन लोगों ने चुनाव लड़ा था, जिनमें दृगपाल लोधी, अरुण दुबे, अफजल खान मैदान में थे। जिसमें दृगपाल लोधी को 2554 वोट मिली और जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं अरुण दुबे को 663 वोट मिली और अफजल खान को 1754 वोट मिली।



