मध्य प्रदेश

Driving licence: अब एमपी ऑनलाइन केंद्रों पर भी मिलेगी सुविधा

रायसेन । परिवहन विभाग नागरिकों को और अधिक सहज तरीके से अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराने जा रहा है। एमपी ऑनलाइन के 53 हजार केंद्रों से अब आमजन ड्राइविंग लाइसेंसए लर्निंग लाइसेंसए सर्विस ऑफ ड्राइविंग लाइसेंस, कंडक्टर के लिए नवीन लाइसेंसए सर्विसेज ऑफ सीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह सेवाएँ 16 फरवरी 2023 से एमपी ऑनलाइन  https://sarthi.mponline.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। अब नागरिक अपने घर के नजदीक किसी भी एमपी ऑनलाइन केंद्र से यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।परिवहन विभाग में नवाचार के रूप में स्पीड पोस्ट से आवेदकों को उनके लाइसेंस घर बैठे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे दूर दराज निवासरत आवेदकों को परिवहन कार्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। साथ ही एजेंट प्रथा से भी नागरिकों को राहत मिल सकेगी। इस आशय की जानकारी परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी।

Related Articles

Back to top button