खातेदार के खाते से गायब किए लाखों रुपए, सहकारी बैंक का मामला, पीड़ित पहुंचे थाने
रिपोर्टर : शरद चौरसिया
नर्मदापुरम । अब बैंको में भी आम आदमी खून पसीने की बचत राशि सुरक्षित नही है। जब अपनी मेहनत की कमाई में से कुछ राशि बचाकर बैंक में सुरक्षित रखते हैं जब बैंक में ही हमारी राशि सुरक्षित ना हो तो हम कहां जाएं ऐसा ही कुछ मामला नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के कॉलगांव निवासी कमलेश राजपूत ,प्रकाश राजपूत एवं राजकुमार राजपूत के साथ हुआ ।
इन तीनों ने शिवपुर थाने में लिखित शिकायत की है कि हमारा जिला सहकारी बैंक की शाखा शिवपुर में खाता है। हमारी बिना अनुमति के हमारे खाते से लगभग 40 लाख के लगभग रुपए निकाल लिए गए। जिसकी हमें कोई जानकारी नहीं है जब हम खाता क्रमांक 6820 17000724 से शाखा में पैसे निकालने आए तो बैंक के केसियर ने बोला आपके खाते में राशि नहीं है। जिसकी शिकायत पीड़ितों ने थाना शिवपुर में की है एवं नर्मदापुरम कलेक्टर को भी इसकी लिखित शिकायत की है।
थाना प्रभारी संजीव पवार ने बताया कि जांच की जा रही है एवं सहकारी बैंक की शाखा शिवपुर को नोटिस दिया है । पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।



