कार्यक्रम में नही दिखे पत्रकार तो मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क अधिकारी को लगाई लताड़
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से हुआ पत्रकारों का मोह भंग
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बुधनी । बुधनी के स्थानीय पत्रकारों के साथ साथ पूरे विधानसभा के पत्रकारों को इन दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मोह भंग हो गया है, जिससे मीडिया कर्मी लगातार मुख्यमंत्री के कार्यक्रमो का बहिष्कार करते नजर आ रहे है। बुधनी से शुरू हुआ पत्रकारों के विरोध का सिलसिला अब पूरी विधानसभा में फेल चुका है और इसका असर आज सोमवार को देखने को मिला, जब नसरुल्लागंज में पुल निर्माण कार्य व सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करने पहुचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को अपने आसपास कोई मीडिया कर्मी नही दिखा तब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सीहोर जनसंपर्क अधिकारी को बुला कर लताड़ लगाते हुए कहा कि ये क्या है मुख्यमंत्री का दौरा है और मीडिया नही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसंपर्क अधिकारी को कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री का दौरा हो रहा है वह मीडिया पत्रकार के कोई भी 1 लोग नहीं है।



