मध्य प्रदेश

पात्र हितग्राही वर्षो से कर रहे आवेदन नही मिले प्रधानमंत्री आवास

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । ग्राम पंचायत गौरझामर के अंतर्गत निवासरत गरीब पात्र हितग्राही आज भी टूटी फूटी झुग्गी झोपडी पुराने जीर्णशीर्ण खपरैल कच्चे घरो मे रहने को मजबूर है ऐसे पात्र गरीबो ने हमारे प्रतिनिधि को बताया है की उन्हें आज तक प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुटीर नसीब नही हुई है इसके लिये उन्होंने ग्राम पंचायत गौरझामर मे कुटीर के लिये बैठको मे ग्रामसभाओ विशेष ग्राम सभाओ मेआवेदन दिये है लेकिन आज तक कुटीर नही आई है सरपंच सचिव व्दारा नई लिस्ट आने का हवाला देकर टरका दिया जा रहा है ।
बता दे नगर मे ऐसे लोग भी है जिनके पास घर नही है वह मजबूरी मे ऐसे घरो मे जिनमे पुराने टूटे फूटे खपरैल फटी हुई जिलेटिन पन्नी घासफूस पत्ते छाये है उन मे रात गुजार रहे है ऐसे घरो का बरसात मे तेज बरसते पानी मे क्या आलम होता होगा सहज अंदाजा लग जाता है ऐसे लोगो को कुटीर की नितांत आवश्यकता है ऐसे पात्र लोगो को प्राथमिकता के आधार पर कुटीर देने हेतु शासन विशेष पहल कर उन्हे लाभ जरुर दिलाये ऐसी जनापेक्षा है।

Related Articles

Back to top button