मध्य प्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व अर्धरात्रि मे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया नज़रबंद

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सिग्रामपुर मे मध्यप्रदेश सरकार की केबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्री गण आगमन के चलते युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी को उनके निजनिवास पर अर्धरात्रि मे पुलिस द्वारा नज़रबंद कर लिया गया हैं। इसके पूर्व भी ज़ब 3 अगस्त को ज़ब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबेरा आये थे तब भी दृगपाल सिंह लोधी को नज़रबंद किया गया था। दृगपाल सिंह लोधी ने बताया कि “रात के लगभग साढ़े ग्यारह बजे से ही उनके घर पर पुलिस ने ढेर डाल लिया था, उन्होंने कहा कि वो हमेशा की तरह पुलिस प्रशासन का सहयोग और सम्मान करते हैं लेकिन सत्ता के आदेश पर बार बार उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से छेड़छाड़ करना ये भारतीय संविधान के खिलाफ हैं।

Related Articles

Back to top button