जान भले ही चली जाए आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा: शिवराज सिंह चौहान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुझे बहनों ने आशीर्वाद दिया भांजे भांजियों बुजुर्गों नौजवानों किसानों मजदूरों सभी ने आशीर्वाद दिया। कई मतदान केंद्र तो ऐसे थे जहां 97 प्रतिशत मतदान हुआ कांग्रेस को सिर्फ सात आठ वोट ही मिले बाकी मतदाताओं ने सारे वोट भारतीय जनता पार्टी को मामा को दे दिए लगभग 85 हजार वोटो से सिलवानी बेगमगंज विधानसभा मैं आपने जिताया है मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं अंतरात्मा से कह रहा हूं मैं आपके लिए नेता नहीं हूं मैं आपका भाई हूं बुजुर्गों का बेटा हूं और बच्चों का मामा हूं वह मेरे भांजे भांजियां हैं यह दिल के रिश्ते हैं। आप सब ने मुझ पर विश्वास किया है जान भले ही चली जाए आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा।
उक्त उदगार बस स्टैंड पर आयोजित विशाल आभार सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हर परिवार अपना परिवार है यहां कोई नेता-वेता नहीं है मैं आपके लिए नेता नहीं हूं मेरे लिए आप जनता नहीं है हम एक परिवार के सदस्य हैं दादा दादी हैं भाई हैं बहने हैं भांजा भांजिएं है। यह प्यार का रिश्ता है यह दिल का रिश्ता है और यह दिल का रिश्ता सांस टूटने के साथ ही खत्म होगा और मैं भगवान से विनती करूंगा कि यदि दोबारा जन्म दे तो इसी धरती इसी क्षेत्र में दे ऐसे ही प्यारे लोगों के बीच में दे ताकि मैं उनकी जो सेवा रह गई है वह कर सकू।
उन्होंने किसानों को यकीन दिलाया कि मैं पांच तरह की रणनीति पर काम कर रहा हूं जिससे किसानों की फसल का सही मूल्य उन्हें मिल सके उनकी उपज बढ़ सके किसान आगे बढ़ सके, नुकसान होने पर बीमा राशि के अलावा सरकारी सहायता भी मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी भी मुझे सौंपी है और महत्वपूर्ण कार्य किया है कि 3 करोड़ आवास बनाए जाएंगे जिसमें से 2 करोड़ ग्रामीण क्षेत्र में और एक करोड़ शहरी क्षेत्र में ताकि सबके मकान पक्के हो सके।
उन्होंने लाडली बहनों से कहा कि उनके लिए लाडली बहना योजना चालू रहेगी बल्कि बहनों को दीदी को लखपति बनाना है उनकी आय में 10 हजार प्रति माह की अतिरिक्त आमदानी हो ऐसी व्यवस्था की जा रही है। बेगमगंज तहसील के सीएम राईज स्कूल के संबंध में कहा कि पत्रकारों बुद्धिजीवियों ने ज्ञापन दिया है आज कलेक्टर के साथ बैठक करके मसले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा मुझे मालूम है कि यहां मैदान को लेकर कुछ आपत्तियां हैं भांजे भांजियों के लिए सीएमम राइज स्कूल जरूर बनेगा।
अब क्षेत्र के विकास की योजनाएं बूथ स्तर से बनेगी भोपाल या दिल्ली में बैठे इंसान को क्या पता के गांव में किस चीज की आवश्यकता है उन्होंने मतदाताओं से लेकर पोलिंग एजेंट, बूथ स्तर की समितियां, पन्ना समितियां जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं सभी के लिए तालियां बजवाई।
कार्यक्रम के शुरू में शिवराज सिंह चौहान पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, सांची विधायक प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर आदि ने सरस्वती पूजन उपरांत कन्या पूजन किया नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
जिसमें सांसद निधि से स्वीकृत भोपाल रोड पर फुटपाथ में फ्लोरिंग एवं फैब्रिकेशन कार्य विभिन्न स्थानों पर सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड चार में कम्युनिटी हाल विभिन्न स्थान पर मूर्ति स्थापना करीब 5 करोड़ की लागत से भूमि पूजन किया, ग्राम केसलोन में 14.96 लाख का परपटा नाले पर स्टॉप डैम निर्माण, 17 लाग की लागत से चमरडोल नदी ग्राम पंचायत घना काला में नवीन तालाब निर्माण, ग्राम पंचायत पंदरभटा के पास संकर्ण पोण्ड निर्माण 13.55 लाख, ग्राम पंचायत घोघरी सिद्धों की झोर पर सुकेन तालाब निर्माण लागत 14.89 लाख के भूमि पूजन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
साथ ही विभिन्न हितग्राहियों रेवा एसएचजी ग्राम रेहमा, वर्षा एस एचजी पील पहाड़ी को 6-6 लाख रुपए के चेक के अलावा अन्य योजनाओं संबल योजना में दो लाख एवं 50000 की राशि के चेक संबंधित हितग्राहियों को प्रदान किए गए। उपस्थित विभिन्न पोलिंगो के वे कार्यकर्ता जहां पर 80 प्रतिशत से अधिक वोट बीजेपी को मिले हैं उनका वहीं पर पहुंचकर गले में मफलर डालते हुए उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के शुरू में पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने इस सुनहरे पल को अपने शब्दों में व्यक्त करते हुए इसे यादगार पल बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही पार्टी को सफलता मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए लगातार काम करते रहने की प्रेरणा दी जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सोनी शून्य ने एवं आभार नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच पर जनप्रतिनिधि गण, पार्टी के जिला पदाधिकारी, समस्त मोर्चों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



