शांति समिति की बैठक आयोजित , ईद का पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाएं
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य जनों एवं मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे। बैठक में नायब तहसीलदार प्रियंका नेताम एवं उमरियापान थाना प्रभारी एस राज पिल्लई ने मुस्लिम जन समुदाय के लोगों से ईद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। थाना प्रभारी पिल्लई ने कहां है की सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
युवतियों को सिखाएंगे आत्मरक्षा के गुण
नवागत थाना प्रभारी एस राज पिल्लई ने उपस्थित गणमान्य जनों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे असली हीरो अभियान, बुलडोजर मामा सहित अन्य जानकारी भी दी। पिल्लई ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को कैरियर बनाने में पुलिस गारमेंट्स उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। पुलिस की कोचिंग करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मार्गदर्शन देंगे। छात्र-छात्राएं अगर पुलिस विभाग की कोचिंग करना चाहे तो वह उमरिया पान थाना में नि:शुल्क कोचिंग कर सकते हैं। शांति समिति की बैठक में राजेश चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, सुखदेव प्रसाद चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, जगन्नाथ मांझी, ललित गौतम, वंशरूप चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, इरफान खान, गफ्फार खान, शेख अकबर, अब्दुल शहीद, मोहम्मद समीर शाह, गफ्फार खान, स्वतंत्र चौरसिया, नमन चौरसिया, सतीश बग्गा चौरसिया सहित नगर के गणमान्य जन एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।



