मध्य प्रदेश

सरकारी स्कूलों में हर साल कम हो रही छात्र छात्राओं की दर्ज संख्या, शून्य दर्ज वाले स्कूलों का कराया सर्वे

ऐसे स्कूलों को बंद कराए जाने का प्रस्ताव भेजा शासन को

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन। शासकीय स्कूलों में दर्ज संख्या बढ़ाने के लिए हर साल स्कूल चले हम अभियान चलाया जाता है।इसके बाद लगातार सरकारी स्कूलों से दर्ज संख्या का आंकड़ा कम होता जा रहा है। हालात यह है कि पिछले एक दशक से जिला शिक्षा विभाग रायसेन में शून्य दर्ज संख्या वाले स्कूलों का सर्वे भी कराया था।ऐसे स्कूलों को बंद कराए जाने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है।
ऐसे हैं शासकीय स्कूलों के हाल….
जिला शिक्षा केन्द्र रायसेन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ सालों में लगातार पहली से आठवीं तक दर्ज संख्या कम आ रही है। वर्ष 2016-17 में कक्षा पहली से आठवीं क्लास में कुल दर्ज संख्या 2 लाख 12 हजार 305 विद्यार्थी सरकारी स्कूल थे। जो वर्ष 2018-19 में घटकर 1 लाख 87 हजार 237 पहुंच गई है। वर्ष 2019-20 यह आंकड़ा और भी हो गया है जोसिर्फ 1 लाख 72 हजार 829 तक रह गया है।
इस साल यह चल रहा…..
इस वर्ष नए शिक्षा सत्र के लिए नामांकन का नाम चल रहा है।इस साल कक्षा पहली से आठवीं तक 1 लाख 75 हजार 302 विद्यार्थियों का मानकर पंजीयन किया जा रहा है।जिला शिक्षा केन्द्र रायसेन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।जिसमें अब तक 1 लाख 39 हजार 537 छात्र छात्राओं का नामांकन हो चुका है।
यह कारण आ रहे सामने…
कक्षा पहली में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के निजी स्कूलों में दर्ज संख्या का 25 प्रतिशत में निःशुल्क एडमिशन देना है।जिले में हर साल लगभग 5 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों काएडमिशन आरटीआई के तहत हो रहा है।
*हर साल आउट ऑफ स्कूल यानि कक्षा 5 वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के कक्षा छटवीं में प्रवेश और कक्षा आठवीं पास छात्रों कक्षा नवमीं में प्रवेश दिलाए जाने के लिए हर साल अभियान चलता है। इस बीच आउट ऑफ स्कूल विद्यार्थियों को चिन्हित नहीं कर पा रहे हैं।

  • कोरोना संक्रमण महामारी के कारण पिछले दो सालों से स्कूलों में एडमिशन कार्य प्रभावित हो रहा है।
    इस संबंध में सी.बी. तिवारी, डीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र रायसेन का कहना है कि स्कूल चले हम अभियान और सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव के दौरान एडमिशन प्रक्रिया चल रही है।इसके लिए गरीब विद्यार्थियों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। प्रायमरी स्कूलों में कक्षा 5वीं उत्तीर्ण विद्यार्थीयों को नजदीक के मिडिल स्कूल में और कक्षा 8वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों का नवमीं क्लास में एडमिशन कराया जा रहा है। दर्ज संख्या में कुछ कमी है। इसीलिए लगातार सर्वे कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button