मध्य प्रदेश
सिलौंडी क्षेत्र के सेवानिवृत शिक्षक बीरबल राय के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र के सबसे बुजुर्ग सेवानिवृत शिक्षक बीरबल राय का रविवार सुबह को अचानक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
बीरबल राय धर्म प्रेमी के साथ ही बहुत ही सामाजिक कार्यों में संलग्न व्यक्ति थे । आप भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, सनत राय शिक्षक के पिता थे।
जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज के मौसिया ससुर और सिलौंडी उपसरपंच राहुल राय और मंडल उपाध्यक्ष अमित राय के नाना जी थे। क्षेत्र के सैकड़ों लोग ने श्रद्धांजलि अर्पित की।



