क्राइम

भांग के खुमार में कई लोग हुए दुर्घटनाग्रस्त

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । होली के दूसरे दिन लोगों को भांग आदि का नशा करना महंगा पड़ा और कई लोग नशे की हालत में सफर पर निकल पड़े तथा बाइक स्लिप होने से घायल हो गए तो वहीं कई लोग अन्य कारणों से घायल हुए हैं इनमें से कुछ नशा भी नहीं किए हुए थे। करीब आधा दर्जन ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनका उपचार सिविल अस्पताल में किया गया है।
आपको बता दें कि ग्राम पिपलिया पाठक निवासी करण पिता किशोरीलाल बाइक से राहतगढ़ की ओर जा रहा था सागोनी गांव के पास उसकी बाइक सड़क निर्माण का काम लगा होने के कारण स्लिप होने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं दूसरी घटना ग्राम बर्री के पास घटी जहां सिरसौदा निवासी युवक बब्लू बेगमगंज किसी काम से आ रहा था उसकी भी बाइक स्लिप हो जाने से सिर में अधिक चोट लग गई जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं तीसरी घटना मरखेड़ा टप्पा में घटित हुई जहां फाग खेल रहे लोगों के सिर पर भांग का नशा इतना अधिक चढ़ा कि वह एक दूसरे के ऊपर खड़े होने की प्रतियोगिता करने लगे और गिरकर बुरी तरह घायल हो गए ऐसे तीन लोगों का उपचार सिविल अस्पताल में किया गया है।
इसके अलावा एक और अन्य बाइक चालक सुंदरलाल बेरखेड़ी मोड़ पर गिरकर घायल हो गया जैसे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आयीं हैं इसी तरह की अन्य और दो घटनाएं भी सामने आयीं है जिसमें लोग नशे की हालत में बाइक चलाते समय गिर कर घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में किया गया जिनमें से एक को रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button