बहोरीबंद सरपंच मार्केट 1 में सुविधाओ ने तोड़ा दम, शौचालय में ताला, बोर बंद, गंदगी हावी, आवेदन देने पर भी समाधान नहीं

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायत बहोरीबंद के सरपंच मार्केट की स्थित शुलभ शौचालय विगत कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। रोजाना इस मार्केट में कई व्यापारी और सैकड़ों की संख्या में ग्राहक आते है इसी स्थान में चाय पान की दुकान होने के चलते दिन भर स्थानीय लोगों की भरमार रहती है। लोगों की सुविधा के लिए इस स्थान में ग्राम पंचायत द्वारा सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया था पर यह शुलभ शौचालय विगत कई वर्षों से बंद पड़ा है। इसके चलते लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे है। इसके बंद होने के चलते सबसे अधिक परेशानी दुकानदारों को हो रही है, वा महिला ग्राहकों को। मार्केट में हर बुधवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है जिसमें हजारों को संख्या में लोग बाजार के लिए आते हैं। साथ ही सैकड़ों की संख्या में दुकानदार भी पहुंचते है इस सुलभ शौचालय के बंद होने से साप्ताहिक बाजार में आने वाले लोगों के साथ साथ दुकानदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि जनपद में शिकायत पत्र देकर समस्या के निराकरण का आग्रह किया गया था फिर भी आज दिनांक तक कोई भी नहीं समाधान नहीं हुआ है मार्केट के दुकानदारों के द्धारा जनपद पंचायत को ज्ञापन देकर ध्यानाकर्षण कराया गया था जनपद पंचायत द्वारा इस समस्या का कोई भी निदान नहीं किया गया है।
*बोर भी पड़ा सुस्त*
मार्केट में एक बोर भी उपलब्ध है लेकिन वह भी काफ़ी समय से बंद पड़ा ऐसे में दुकानदारों को निजी पानी कैन की व्यवस्था करनी पड़ती हैं। बाजार दुकानदार अभय गर्ग बताया कि में पिछले कई वर्षो से यहां दुकान चला रहा हू, पानी की समस्या से जूझ रहा हूं। पंचायत मार्केट में शराब की बोतल डली रहती है कोई साफ सफाई करने वाला नहीं हैं कई बार ग्राम पंचायत सरपंच को अवगत कराया गया है लेकिन मार्केट का निर्माण करके इसे बे राजा की फौज बना दिया गया है न तो साफ सफाई का ध्यान न ही पानी की व्यवस्था और न ही वाशरूम की व्यवस्था है इस पूरे मामले को लेकर हमने जन सुनवाई में भी शिकायत दी है पर आज दिनांक तक समस्या का कोई भी निराकरण नहीं हुआ है वहीं दुकानदार विनय दुबे ने बताया कि अगर कोइ महिला ग्राहक मार्केट में आती है तो वाश रूम की कोई व्यवस्था नहीं है क्योंकि सुलभ शौचालय में ताला पड़ा हुआ है पेयजल की समस्या साफ सफाई की समस्या इन सारी समस्याओं से जूझ कर हम मार्केट में अपना व्यापार करने को मजबूर है यहां हमारी कोई सुनने वाला नहीं है।



